झारखंड के पलामू जिले में सिंचाई के साधनों का आर्थिक विकास पर प्रभाव: एक सांख्यिकीय विश्लेषण

Authors

  • राजीव रंजन शोधार्थी, भूगोल विभाग, श्री सत्य साईं प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, सीहोर Author
  • डॉ विनय सिंह प्रोफ़ेसर, भूगोल विभाग, श्री सत्य साईं प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, सीहोर Author

Keywords:

सिंचाई, आर्थिक विकास, कृषि उत्पादकता, पलामू जिला, झारखंड

Abstract

झारखंड का पलामू जिला एक कृषि प्रधान क्षेत्र है जहाँ सिंचाई व्यवस्था का आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। वर्तमान अध्ययन में 2015-2018 की अवधि में विभिन्न सिंचाई साधनों के आर्थिक प्रभाव का विश्लेषण किया गया है। यह अनुसंधान पलामू जिले में सिंचाई के विभिन्न साधनों (नहर, कुआं, तालाब, ट्यूबवेल) के कृषि उत्पादकता और किसानों की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव का मूल्यांकन करना है। प्रस्तुत अध्ययन में द्वितीयक आंकड़ों का उपयोग करते हुए 20 प्रखंडों से प्राप्त आंकड़ों का सांख्यिकीय विश्लेषण किया गया है। अध्ययन में वर्णनात्मक एवं अनुमानित सांख्यिकी का प्रयोग किया गया है। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कृषि उत्पादकता में वृद्धि करता है और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाता है। अध्ययन के अनुसार पलामू जिले में लगभग 30% भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है। मुख्यतः कुओं और तालाबों के माध्यम से सिंचाई की जाती है। सिंचित क्षेत्रों में धान, मक्का, दलहन और तिलहन की उत्पादकता असिंचित क्षेत्रों की तुलना में 52-68% अधिक पाई गई है। सिंचाई सुविधाओं का विकास पलामू जिले के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि करता है।

Downloads

Published

2025-07-15

How to Cite

झारखंड के पलामू जिले में सिंचाई के साधनों का आर्थिक विकास पर प्रभाव: एक सांख्यिकीय विश्लेषण. (2025). International Journal of Engineering and Science Research, 15(3), 480-489. https://ijesr.org/index.php/ijesr/article/view/355